फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over refueling; petrol pump attendant beaten up.

Lucknow News: पेट्रोल डलवाने पर विवाद, पंपकर्मी को पीटा

Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dispute over refueling; petrol pump attendant beaten up.
पेट्रोल डलवाने पर विवाद, पंपकर्मी को पीटा
लखनऊ। सीतापुर के महमूदाबाद निवासी पेट्रोल पंप के सेल्समैन मनीष यादव ने छह लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। मनीष ने बताया कि दुबग्गा में हरदोई रोड स्थित सीतापुर बाईपास के भारत पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब 7:12 बजे गद्दी की बगिया निवासी आसिफ गाजी ने सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया था। बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पेट्रोल नहीं डालने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। टंकी खोली गई तो पेट्रोल था। इस वह चिढ़ गया और पांच साथियों को बुला लिया। मनीष ने बताया कि आरोपी ने उन्हें पीटकर भाग निकले। तहरीर पर पुलिस ने आसिफ गाजी समेत छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि सहादतगंज निवासी जाबिर और रहीमाबाद के कहला निवासी रईस अहमद पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed