फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disproportionate assets case filed against former SP MLA Rameshwar Singh Yadav.

UP News: पूर्व सपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज, रामेश्वर सिंह आए विजिलेंस की चपेट में

Sun, 18 Jun 2023 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव विजिलेंस की चपेट में आ गए हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है। ईडी भी पूर्व विधायक व उनके भाई के खिलाफ जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Disproportionate assets case filed against former SP MLA Rameshwar Singh Yadav.
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। एटा से तीन बार विधायक रह चुके रामेश्वर सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के करीबी हैं। रामेश्वर व उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ 80 मुकदमें दर्ज हैं। एटा समेत कई शहरों में उनकी करोड़ों की संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


शासन ने रामेश्वर के खिलाफ खुली जांच के आदेश 23 फरवरी 2021 को दिए थे। विजिलेंस ने 20 फरवरी 2023 को शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें रामेश्वर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सही पाए गए थे। विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रामेश्वर ने लोकसेवक के रूप में कार्य करते हुए कुल 95,82, 028 रुपये अर्जित किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, भीषण लू की चपेट में कई जिले, गर्मी और बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति


वहीं, इसी दौरान उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण पर 4,09,51,902 रुपये व्यय किए। इस तरह उन्होंने अपनी कुल आय से 3,13,69,874 रुपये व्यय किए। इसे लेकर जांच एजेंसी ने रामेश्वर से जवाब-तलब किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की शासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर विजिलेंस के आगरा सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ईडी कर रहा है जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी रामेश्वर व उनके भाई के खिलाफ जांच कर रहा है। दोनों के खिलाफ तीन वर्ष पूर्व मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। रामेश्वर ने 2014 में फर्रुखाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनको हाल ही में गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके दोनों बेटों प्रमोद व सुबोध को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed