फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dismissed army personnel underground, mobile also switched off

Lucknow News: बर्खास्त सैन्यकर्मी अंडरग्राउंड, मोबाइल भी बंद

Sun, 11 Feb 2024 03:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Dismissed army personnel underground, mobile also switched off
लखनऊ। देशविरोधी गतिविधियों और मनी लॉडि्रंग में शामिल होने की आशंका में जिस बर्खास्त सैन्यकर्मी पर केस दर्ज किया गया वह अंडरग्राउंड हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसके बारे में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस सुबूतों को जुटाकर उनकी तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन


सेना के रिजर्व सप्लाई डिपो में तैनात रहे कर्मचारी प्रिंस कुमार 19 दिसंबर 2023 को बर्खास्त किया गया था। ले. कर्नल ने छह फरवरी को आलमबाग थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिससे खुलासा हुआ कि आरोपी प्रिंस के एक दर्जन बैंक खातों में नेपाल से सटे इलाकों से बड़ी रकम आई थी। आशंका है कि वह देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर बंद हैं। पता किया जा रहा है कि वह कहां का रहने वाला है। इसके अलावा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। सुबूत जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के भी बयान लिए जाएंगे। उधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने वाली ले. कर्नल मिथलेश यादव के बयान दर्ज किए। जिसमें मामले की पूरी विस्तृत जानकारी पुलिस को मिली है। उसी के आधार पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है। पुलिस ने कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के बैंक खातों का पूरा ब्योरा जुटा रही है। सैकड़ों खातों से प्रिंस के खातों में रकम आई। पुलिस सबसे पहले बड़ी रकम भेजने वालों का ब्योरा तैयार कर रही है। इनमें से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर पुलिस पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि आखिर उन्होंने ये रकम क्यों भेजी? ये भी आशंका है कि आरोपी नौकरी देने के नाम पर ठगी भी करता था। इन सभी पहलुओं पर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed