फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disguised as a policeman, he stole the teacher's jewellery

Lucknow News: पुलिसकर्मी बन पार किए शिक्षिका के जेवर

Sat, 30 Aug 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Disguised as a policeman, he stole the teacher's jewellery
लखनऊ। कृष्णानगर में कानपुर रोड पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर टप्पेबाज ने मानसनगर निवासी सीएमएस की शिक्षिका लक्ष्मी सिंह के जेवर पार कर दिए। कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

लक्ष्मी सिंह के मुताबिक 23 अगस्त की सुबह 7:10 बजे वह रिक्शे से सीएमएस स्कूल के गेट पास पहुंचीं। तभी बाइक सवार ने रिक्शा रुकवाया और चालक को फटकार लगाई। फिर लक्ष्मी से कहा, कुछ देर पहले यहां जेवर को लेकर महिला की हत्या हुई है। तुम भी जेवर पहनकर टहल रही हो। यह सुन लक्ष्मी घबरा गईं।
विज्ञापन


इसके बाद टप्पेबाज ने कहा कि तुम जेवर उतारकर मुझे दो। मैं इन्हें कागज में लपेटकर लौटा दूंगा। झांसे में आईं लक्ष्मी ने ऐसा किया और पुड़िया ले ली। लक्ष्मी का कहना है कि क्लासरूम पहुंचकर उन्होंने पुड़िया खोली तो उसमें कंकड़ निकले। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed