Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discussion on education and national interest

Lucknow News: शिक्षा व राष्ट्रहित पर हुआ मंथन

Mon, 15 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Discussion on education and national interest
कैसरबाग ​स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रांत मंत्री एबीवीपी पुष्पेंद्
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते 28 से 30 नवंबर के दाैरान संपन्न हुआ। अधिवेशन में पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सभी शैक्षिक संस्थानों को एकीकृत संरचना में लाने की जरूरत, बांग्लादेशी घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती, प्राकृतिक आपदाओं के निवारण में समाज की भूमिका, विभाजनकारी ताकतों के विरुद्ध संगठित समाज की आवश्यकता और समाज परिवर्तन में युवाओं की भूमिका। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने अधिवेशन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


रविवार को कैसरबाग स्थित एबीवीपी के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अभाविप अवध प्रांत के प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेई ने कहा कि यह अधिवेशन संगठनात्मक और वैचारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। रानी अब्बक्का कलश यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से जुड़ा पवित्र जल-कलश अधिवेशन के प्रमुख आकर्षण रहे। प्रेस वार्ता में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शीतल कुमारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम सेंगर, लखनऊ महानगर मंत्री सरिता पांडेय, प्रांत मीडिया संयोजक विकास तिवारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed