फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Government State Minister Dinesh Khatik Resignation Discussion UP News in Hindi

UP News : यूपी में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा, जितिन प्रसाद भी नाराज

Wed, 20 Jul 2022 10:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 10:37 AM IST
सार

 खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। खटीक से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक, वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।
 

विज्ञापन
Yogi Government State Minister Dinesh Khatik Resignation Discussion UP News in Hindi
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

विस्तार

तबादलों को लेकर नाराज चल रहे जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर ने मंगलवार रात सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। खटीक से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक, वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।

विज्ञापन


मंत्री जितिन भी नाराज
पीडब्ल्यूडी में तबादलों में गड़बड़ियों पर कार्रवाई के तौर-तरीके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज बताए जा रहे हैं। जितिन सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले व बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी बात रखेंगे। 
विज्ञापन


मंत्री खटीक की सिफारिश के बावजूद नहीं होता था कोई कार्य
राज्यमंत्री दिनेश खटीक का आरोप है कि बतौर राज्यमंत्री विभाग में उन्हें कोई काम नहीं दिया गया है। उनके करीबी ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने विभाग के कुछ इंजीनियरों के तबादले की सिफारिश की थी, लेकिन एक का भी तबादला नहीं हुआ। खटीक जब भी विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग को किसी काम से फोन करते थे तो दोनों अधिकारी यह कहते हुए असमर्थता जाहिर करते थे कि आप कैबिनेट मंत्री से बात कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी गाड़ी व सुरक्षा छोड़ने की चर्चा 
दिनेश खटीक के सरकारी आवास पर तैनात गार्ड ने बताया कि राज्यमंत्री दोपहर मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होने गए थे। उसके बाद से आवास पर नहीं लौटे। चर्चा रही कि खटीक सरकारी गाड़ी व सुरक्षा छोड़कर चले गए हैं। उनके जनसंपर्क अधिकारी ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की। राजभवन ने भी इस्तीफा न मिलने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि जितिन भी बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 


सुनील बंसल के सामने जताई थी समस्या
सूत्रों के मुताबिक राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की थी। खटीक ने बंसल के सामने भी अपनी पीड़ा का इजहार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed