फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled students will also get job opportunities

Lucknow News: दिव्यांग विद्यार्थियों को भी मिलेगा जॉब का अवसर

Sat, 17 May 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Disabled students will also get job opportunities
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अब साधारण विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग छात्रों को भी रोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विवि में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनियां प्रतिभा के आधार पर दिव्यांगों का चयन नौकरी के लिए करेंगी। पुनर्वास विवि में प्लेसमेंट सेल के निदेशक बिराग दीक्षित ने बताया कि विवि की पहचान उसके दिव्यांग छात्रों से हैं। यहां बड़ी संख्या दिव्यांग विद्यार्थियों को न सिर्फ शिक्षित किया जाता है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए व्यावहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस क्रम में कैंपस प्लेसमेंट में दिव्यांग छात्रों की भी उपयोगिता बढ़े, हमने ऐसे प्रस्ताव विभिन्न कंपनियों के सामने रखे हैं। एचडीएफसी बैंक ने विवि के इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। 23 मई को बैंक की एक टीम कैंपस प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय पहुंचेगी। इसमें विभिन्न पदों पर 50 के करीब छात्रों का चयन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed