फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled people need mental support along with treatment.

Lucknow News: दिव्यांगों को इलाज के साथ मानसिक सहारे की भी जरूरत

Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Disabled people need mental support along with treatment.
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
लखनऊ। कई बार दिव्यांग अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के साथ मानसिक सहारे की जरूरत होती है। विशेषज्ञ इन चुनौतियों को समझकर दूर करने का प्रयास करें। इससे मरीजों में आत्मविश्वास बढ़ता है। यह कहना है लोहिया संस्थान में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन (पीएमआर) विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीएस गोगिया का। वह शुक्रवार को लोहिया संस्थान के प्रेक्षागृह में शुरू हुए तीन दिवसीय अवध एसोसिएशन ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन कॉन्फ्रेंस (एएपीएमआर कॉन) को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. वीएस गोगिया ने कहा कि अधिकतर दिव्यांग अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते। स्वास्थ्यकर्मियों को अधिक संवेदनशील, मानवीय और व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए दिव्यांगों की मदद करनी चाहिए। उनके मन की बात को समझें। हौसला बढ़ाएं। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। आंटोलॉजिस्ट एवं होलिस्टिक हेल्थ कोच कैनी गोगिया ने कहा कि पुनर्वास चिकित्सा में तमाम आधुनिक उपकरण आ गए हैं। उनका इस्तेमाल करें। केजीएमयू के पीएमआर विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने आरटीएमएस मशीन का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तकनीक स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, न्यूरोलॉजिकल विकार, क्रॉनिक दर्द और अवसाद जैसे मामलों में मददगार है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed