{"_id":"67a51accc19103653d03c82e","slug":"dirty-water-filled-500-meters-of-road-increasing-problems-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1066771-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर 500 मीटर में भरा गंदा पानी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर 500 मीटर में भरा गंदा पानी, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के लालाबाग ब्रजधाम चौराहे के पास नर्सिंग होम भमरौली जाने वाले रास्ते पर बीते चार माह से 500 मीटर तक सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से कई बार व सीएम पोर्टल पर दो बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लालाबाग निवासी नीरज सोनी ने बताया कि इससे दो हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। इसके निराकरण कराने के लिए दो बार सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, पर सुनवाई नहीं हुई है। सीएम पोर्टल पर की गई शिकायतों का बिना कार्रवाई के निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
कई बार हो चुके हादसे
मधुकर प्रकाश ने बताया कि सड़क पर भरे कीचड़ व गंदगी के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। विद्यालय जाने वाले बच्चे भी कीचड़ व गंदगी के चलते शिकार हो रहे हैं। देवेश मोहन मिश्रा, मनीष लोधी व आकर्षन दीक्षित बताते हैं कि दो हजार घरों के लोगों के लिए आवागमन का यही एक मात्र रास्ता है। लोगों को रोजाना कीचड़ व गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा के पास सड़क पर बह रहा पानी
कैसरबाग रोडवेज बस अड्डे के पास दो स्थानों पर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। अमित कुमार, चंदन, जय व मतीन ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल के पास सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इससे अस्पताल तक जाने में मरीजों व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। कैसरबाग बस अड्डा व राजस्व परिषद के बीचे जाने वाली सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरे का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।