{"_id":"5aede3b84f1c1b66098b83a4","slug":"dirty-toilets-in-b-ed-examination-centers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा: कॉलेज के शौचालय की गंदगी और ओएमआर शीट देर से मिलने पर छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा: कॉलेज के शौचालय की गंदगी और ओएमआर शीट देर से मिलने पर छात्राएं परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनवी कॉलेज में शौचालय का हाल।
- फोटो : amar ujala
लविवि की बीएड परीक्षाएं शहर के 12 डिग्री कॉलेज स्थित केंद्रों पर चल रही हैं। इसमें से बीएसएनवी पीजी कॉलेज स्थित केंद्र के शौचालयों में गंदगी से छात्राएं काफी परेशान हैं। वहीं, छात्राओं ने परीक्षा में शनिवार को ओएमआर शीट भी देर से मिलने की शिकायत की और अब वो (छात्राएं) विश्वविद्यालय में इसकी शिकायत करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
बीएसएनवी पीजी कॉलेज में आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों की बीएड छात्राओं का केंद्र है। इसकी वजह से यहां सामान्य दिनों की अपेक्षा विद्यार्थियों का दोहरा दबाव है। बीएड परीक्षार्थियों ने बताया कि यहां के शौचालय टूटे-फूटे और काफी गंदे हैं। गंदगी इतनी ज्यादा है कि उनका प्रयोग करना संभव नहीं है। शौचालय में पानी नहीं आता है और शिंक भी टूटे-फूटे हैं।
विज्ञापन
एक छात्रा ने नाम न छापने की शर्त की पर बताया कि यहां के शौचालय इतने ज्यादा गंदे और बदबूदार हैं कि इन्हें यूज करना काफी मुश्किल है। छात्राओं ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मामले पर बीएसएनवी पीजी कॉलेज के डॉ. राकेश चंद्रा का कहना है कि दोनों पालियों में परीक्षा चल रही है और छात्राओं की संख्या काफी है। इसकी वजह से हो सकता है कि शौचालय में थोड़ा गंदगी हुई हो। शुक्रवार को विवि से पेपर कम आने के कारण थोड़ा लेट हुआ था और समय भी दिया गया था। आज ओएमआर देर से मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली। शौचालय साफ करा दिए जाएंगे।