{"_id":"5fe4ac2b8ebc3e3f760f04c1","slug":"directorate-of-charitable-work-will-be-set-up-main-office-in-varanasi-sub-office-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन होगा, वाराणसी में मुख्य दफ्तर, गाजियाबाद में उप कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन होगा, वाराणसी में मुख्य दफ्तर, गाजियाबाद में उप कार्यालय
Thu, 24 Dec 2020 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की धार्मिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए धर्मार्थ कार्य निदेशालय के गठन को मंजूरी दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को निदेशालय गठन का शासनादेश जारी किया।
निदेशालय का मुख्यालय वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की ओर से उपलब्ध कराए गए भवन में होगा। जबकि उप कार्यालय गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में होगा। अवस्थी के अनुसार धर्मार्थ कार्य विभाग में महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों के कारण विभाग का काम बढ़ गया है। विभाग की योजनाओं और गतिविधियों के संचालन के लिए निदेशालय का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों योगी कैबिनेट ने निदेशालय गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।