फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवित्र रिश्ता के निर्देशक बोले- जिंदादिल सुशांत ऐसा कैसे कर सकता है, काश... मेरा यह विश्वास जीत जाता

Mon, 15 Jun 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
director ravindra gautam speaks on death of actor sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत और रविन्द्र गौतम - फोटो : amar ujala
आप सबके पास खबर आने से पहले ही हमें किसी ने बताया कि सुशांत नहीं रहा। मैंने फोन करने वाले से यही कहा, जाओ फिर से पता करो, कोई और होगा। अपना सुशांत ऐसा कर ही नहीं सकता। काश...! मेरा यह विश्वास जीत जाता, ठीक उसी तरह जैसे मुझे पवित्र रिश्ता में उसे लेते वक्त लगा था कि एक दिन बहुत बड़ा हीरो बनेगा यह।  
director ravindra gautam speaks on death of actor sushant singh rajput
- फोटो : Social Media
वह तो थकता ही नहीं था 
चौबीस घंटे काम करने के बाद भी उसके चेहरे की मुस्कुराहट बनी रहती थी। कोई शिकायत नहीं की कभी। बस उसका एक ही जुनून था कि काम अच्छा होना चाहिए। एक दो नहीं, तीन, चार और कभी-कभी दस टेक भी हो जाए तो वह एतराज नहीं करता था। तीन साल तक उसने पवित्र रिश्ता में काम किया और हर घर में उसके चाहने वाले थे। मानव एक ऐसी इमेज बन गई थी कि सब उससे प्यार करते थे।


 
director ravindra gautam speaks on death of actor sushant singh rajput
- फोटो : Social Media
उसे बहुत आगे जाना था, वह रुकने वालों में नहीं था। उसने आकर कहा कि वह धारावाहिक में अब काम नहीं करना चाहता। मैंने कहा कि पागल हो गए हो क्या, इस वक्त तुम्हारे टक्कर का कोई अभिनेता टेलीविजन इंडस्ट्री में नहीं है। वह तय कर चुका था जोखिम उठाने के लिए और उसने बड़े पर्दे पर जाने का रिस्क ले लिया और खुद को साबित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
director ravindra gautam speaks on death of actor sushant singh rajput
मुझे क्या किसी को यकीन नहीं होगा कि वह चला गया
सुबह से रात के 11.30 बज चुके हैं, लेकिन मुझे यही लग रहा है कि अभी वह आकर कहेगा कि सर मजा नहीं आया, कुछ ठीक नहीं लग रहा यह सीन, चलिए एक और रीटेक हो जाए। जब मैं पवित्र रिश्ता बनाने जा रहा था उस दौरान वह एकता कपूर के एक धारावाहिक में हीरो के भाई के रोल में था। यही कोई 23-24 साल का रहा होगा वह। हंसता-मुस्कुराता, गुनगुनाता लड़का। एक जिंदादिल इंसान, जो जब चाहे नाचने लगता, सबको हंसाने लगता। हमने धारावाहिक में काम करना शुरू किया। 

 
विज्ञापन
director ravindra gautam speaks on death of actor sushant singh rajput
- फोटो : अमर उजाला
मैं भगवान से कहना चाहता हूं...बस बहुत हो गया
महामारी, इरफान का जाना, इस बीच कई और लोग गए अब सुशांत का यह कदम...। मैं भगवान से कहना चाहता हूं कि बस बहुत हो गया। अब और नहीं। काश! ऐसा हो जाए कि सुशांत लौट आए और कहे कि सर एक रीटेक और हो जाए...। सुशांत जहां रहो खुश रहो, पर यार इस बार रीटेक क्यों नहीं किया?
(पवित्र रिश्ता के निर्देशक लखनऊ के उदयगंज निवासी रविन्द्र गौतम ने जैसा अमर उजाला से बातचीत में कहा)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed