फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   director praksah jha visits ayodhaya for film shooting location

फिल्म शूटिंग के लिए अयोध्या में लोकेशन देखने आए प्रकाश झा, कहा- 'जल्द बनना चाहिए राम मंदिर'

Thu, 20 Jun 2019 08:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 20 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
director praksah jha visits ayodhaya for film shooting location
प्रकाश झा - फोटो : amar ujala
अपनी फिल्म शूटिंग की लोकेशन देखने पहुंचे प्रसिद्ध फिल्मकार, लेखक व अभिनेता प्रकाश झा ने कहा कि राम मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है। अयोध्या में कोई विवाद नहीं है। अयोध्या तो सत्य है, धर्म का केंद्र है। अयोध्या मुद्दे का समाधान हो रहा है, होना भी चाहिए। सरकार प्रयासरत है, कोर्ट भी लगी हुई है। अयोध्या में राम मंदिर शीघ्र बनना चाहिए।
विज्ञापन


राजसदन में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा कि कुछ वेब सीरीज और फिल्में बन रही हैं, उसके लिए लोकेशन देख रहा हूं। इसी सिलसिले में अयोध्या आया हूं। कहा कि अयोध्या के बारे में बहुत सुना है, पहले भी अयोध्या आ चुका हूं।
विज्ञापन


उन्होंने शूटिंग के लिए राजसदन को भी देखा, इसके साथ अवध विवि में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित से मिले। अयोध्या के बारे में जानकारी साझा की। गुप्तार घाट, नया घाट, राम की पैड़ी, झुनकी घाट, तुलसी घाट आदि जगहों पर शूटिंग के लिए मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यथार्थ दिखाने की कोशिश से होता है विवाद

आपकी बनाई फिल्में हमेशा से सेंसर के विवादों में पड़ती हैं? इस सवाल पर प्रकाश झा के कहा कि जो कहानियां मिलती है, उसे गढ़ता हूं, उसी कहानी पर फिल्म बनाता हूं। लोगों के अपने-अपने विचार होते हैं उस पर बहस नहीं है। हां, इतना जरूर है कि किसी भी फिल्म की सुंदरता यथार्थ में होती है। मैं अपनी फिल्मों के लेकर आशावादी रहता हूं और यथार्थ दिखाने की कोशिश करता हूं। यहीं कोशिश कभी-कभी विवाद का स्वरूप ले लेती है। 

मोदी सरकार अच्छा काम कर रही
फिल्मकार प्रकाश झा ने केंद्र की मोदी सरकार की भी तारीफ की। कहा कि मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है तभी जो जनता ने लगातार दूसरी बार उन्हें पूर्ण बहुमत से चुना है। एक आम आदमी की जो अपेक्षाएं मोदी सरकार से है, वहीं अपेक्षाएं हमारी भी हैं।

यूपी सरकार की फिल्म डेवलपमेंट पॉलिसी कारगर

प्रसिद्ध फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बहुत सारी फिल्में उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रही हैं। कहा कि इसके पीछे कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म डेवलपमेंट पॉलिसी है, जो कारगर साबित हो रही है। प्रदेश के कई शहरों में अब बॉलीवुड पहुंच रहा है।

कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में फिल्मी दुनिया अयोध्या की ओर भी रुख करने लगी है। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म व बेब सीरीज के लिए अयोध्या में कई ऐसी जगह देखी हैं जहां शूट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed