{"_id":"61ba52678d0af574bb4ee37d","slug":"director-of-tanya-developers-arrested-lucknow-news-lko609122983","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: तान्या डवलपर्स का डायरेक्टर गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर ठगे थे 2.84 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: तान्या डवलपर्स का डायरेक्टर गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर ठगे थे 2.84 करोड़ रुपये
Thu, 16 Dec 2021 12:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:53 PM IST
सार
धर्मेंद्र कुमार वर्मा तान्या डवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट कंपनी चलाता था। उस पर जमीन दिलाने के नाम पर 2.84 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर पुलिस ने रियल एस्टेट कंपनी तान्या डवलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर जमीन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 2.84 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। एक साल पहले दर्ज हुए इस केस में उसकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस टीम ने मंगलवार रात को सुल्तानपुर से जालसाज धर्मेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। वह तान्या डवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट कंपनी चलाता था। वह सुलतानपुर के जयसिंहपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विपुलखंड निवासी आशीष पटेल ने 6 सितंबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अश्रिचा इंफ्रा के नाम से रियल एस्टेट कंपनी चलाने वाले आशीष को टाउनशिप विकसित कर रहे थे। इसके लिए आशीष ने कालिंदी पार्क निवासी धर्मेंद्र वर्मा से संपर्क किया। आशीष के मुताबिक, धर्मेंद्र ने किसान पथ, नगराम-निलमथा रोड, अमेठी, कर्मेमऊ, गंगागंज, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अयोध्या में जमीने दिलाने का दावा किया था। आशीष ने जमीन के नाम पर 2.84 करोड़ की ठगी का आरोप धर्में द्र पर लगाया था। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, आरोपी धर्मेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन