{"_id":"5c0519fcbdec2241731765d4","slug":"director-of-b-tech-department-of-bbau-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में बवाल के बाद बीटेक विभाग के निदेशक ने दिया इस्तीफा, परीक्षा तिथि बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू में बवाल के बाद बीटेक विभाग के निदेशक ने दिया इस्तीफा, परीक्षा तिथि बढ़ाई गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में छात्रों के प्रदर्शन के बाद बीटेक विभाग के निदेशक डा. प्रोफेसर कमान सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के सामने बैठकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
निदेशक का इस्तीफा देने के बाद बीटेक की सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ा दी गई है। परीक्षा की नई तारीखों का एलान विभाग के नए निदेशक करेंगे।
मालूम हो कि छात्रों ने निदेशक पर बर्बरता पूर्वक पिटाई करने व धमकाने का आरोप लगाया था। छात्र लगातार उन्हें हटाये जाने की मांग कर रहे थे। नाराज छात्रों ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन