{"_id":"5b24fa9a4f1c1b8c278b605a","slug":"directions-of-yogi-adityanath-related-to-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में करेंगे योग, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में करेंगे योग, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Jun 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
योग करते राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योग करेंगे। साथ ही तहसील मुख्यालय, विकास खंड और जिला मुख्यालय से लेकर राजभवन तक होने वाले आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों, 350 तहसीलों, 823 ब्लॉक मुख्यालयों और 653 नगर निकायों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने जिला स्तर पर जिलाधिकारी, तहसीलों में तहसीलदार, विकास खंड में विकास अधिकारी और नगर निगमों में नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं डीएम द्वारा तैयारियों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी शुक्रवार से शुरू हुए योग पखवाड़े की रिपोर्ट आयुष विभाग को देंगे। शिविर के लिए जिलों में स्टेडियम, पार्क, खेल मैदान, क्रीड़ा स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का चयन करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी शिविर में आमंत्रित करने को कहा है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं, योग संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अधिक से अधिक जनता को भी प्रतिभागी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को आयोजन स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा और मार्गों पर यातायात के सुचारु प्रबंधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।