{"_id":"5e31274a8ebc3e4b533c8200","slug":"direct-flights-will-start-for-chandigarh-and-guwahati-from-five-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च से चंडीगढ़ समेत इस शहर के लिए सीधी उड़ानें, यहां देखें- टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च से चंडीगढ़ समेत इस शहर के लिए सीधी उड़ानें, यहां देखें- टाइमिंग
Wed, 29 Jan 2020 12:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से चंडीगढ़ व गुवाहाटी के लिए मार्च से सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो की ओर से इन शहरों के लिए पांच मार्च से नई फ्लाइटें शुरू की जा रही हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों का कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दो नई उड़ानें और शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान पहले थी, पर अपरिहार्य कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। इंडिगो की लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट 6ई-6141 सुबह 9.20 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.50 बजे पहुंचेगी अमौसी
प्रतीकात्मक तस्वीर
जबकि वापसी में चंडीगढ़ से फ्लाइट 6ई-6139 दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.50 बजे अमौसी पहुंच जाएगी। ऐसे ही लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई-6139 शाम 4.20 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 6.20 बजे गुवाहाटी पहुंच जाएगी और वापसी में गुवाहाटी से शाम 6.50 बजे टेकऑफ कर रात 8.50 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।