{"_id":"6a2090aa77a571ebac077749","slug":"direct-flights-from-lucknow-to-bangkok-will-be-discontinued-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1767283-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल से बंद होगी लखनऊ से बैंकॉक की सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल से बंद होगी लखनऊ से बैंकॉक की सीधी उड़ान
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट।
लखनऊ। लखनऊ से बैंकॉक के बीच उड़ान भरने वाली थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान पांच जून से बंद कर दी जाएगी। ईंधन संकट के चलते यह सेवा बंद की जा रही है। पिछले महीने एयर एशिया की लखनऊ से क्वालालंपुर (मलयेशिया) की सीधी उड़ान भी बंद हो चुकी है।
मध्य एशिया में युद्ध के कारण ईंधन संकट बरकरार है। इसका असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। थाई एयर एशिया की बैंकॉक से लखनऊ की सीधी उड़ान संख्या एफडी-146 रात 8:25 बजे उड़ान भरकर रात 10:51 बजे लखनऊ पहुंचती है। वापसी में उड़ान संख्या एफडी-147 रात 11:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 3:38 बजे बैंकॉक पहुंचती है। ईंधन संकट के चलते इस विमान सेवा को पांच जून से बंद किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इस सीधी उड़ान से हाइड्रोपोनिक वीड की सर्वाधिक तस्करी होती थी। अब तक दर्जनभर से अधिक मामले कस्टम की टीम ने पकड़े हैं। उड़ान बंद होने पर अफसर गांजे की तस्करी पर विराम लगने की संभावनाएं जता रहे हैं।