फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct cash transffer scheme to start in uttar pradesh

यूपी: अब कोई नहीं मार पाएगा मनरेगा मजदूरों का हक

Tue, 13 Aug 2013 11:55 PM IST
लखनऊ/महेंद्र तिवारी
लखनऊ/महेंद्र तिवारी Updated Tue, 13 Aug 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
direct cash transffer scheme to start in uttar pradesh
केंद्र की बहु प्रचारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रासंफर (डीबीटी) स्कीम मनरेगा में भी लागू होगी। पहले चरण में प्रदेश के छह जिलों के मजदूर इससे जुड़ेंगे।
विज्ञापन


इस सिस्टम से श्रमिकों की मजदूरी का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा।

इन जिलों के अधिकारियों को डीबीटी स्कीम लागू करने से जुड़ी जानकारी देने के लिए मंगलवार को यहां एक कार्यशाला आयोजित की गई।


इसमें प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अरुण सिंघल ने अधिकारियों को स्कीम की पूरी तैयारी 30 सितंबर से पहले करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ग्राम्य विकास के. रविंद्र नायक ने अधिकारियों को योजना की बारीकियां समझाईं और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिन जिलों में मनरेगा कार्यक्रम को डीबीटी से जोड़ा जा रहा है, उनमें रायबरेली, अमेठी, इटावा, चित्रकूट, संतकबीरनगर व श्रावस्ती शामिल हैं।

कार्यशाला में इन जिलों के उपायुक्त मनरेगा के अलावा खंड विकास अधिकारी, ई-एफएमएस (इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए जिम्मेदार एमआईएस विशेषज्ञ व लेखा से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


शासन ने इन जिलों में ई-एफएमएस सुविधा लागू करने के लिए इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व बैंक आफ बड़ौदा को चिह्नित किया है। कार्यशाला में इन बैंकों के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed