फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dios rapped a girl at gun point

नौकरी का झांसा देकर रिवॉल्वर की नोक पर डीआईओएस ने किया रेप

Thu, 31 Mar 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 31 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
dios rapped a girl at gun point
नौकरी के नाम पर दर‌िंदगी - फोटो : DEMO Pics
नौकरी का झांसा देकर रिवॉल्वर की नोंक पर एक युवती के साथ रेप करने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह पर एसपी के आदेश पर बुधवार को रेप का केस दर्ज किया गया है। हालांकि डीआईओएस 21 मार्च से बिना सूचना के गायब चल रहे हैं। 
विज्ञापन


बहराइच के नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती को रुपईडीहा में स्थित नेहरू स्मारक इंटर कालेज में चपरासी की नौकरी देने का झांसा देकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नौ मार्च को कोतवाली नगर स्थित अपने कपूरथला स्थित सरकारी आवास पर बुलाया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बातचीत के दौरान अन्य कई आफर दिये। युवती जब जाने लगी तो रिवॉल्वर की नोंक पर उसे काबू में कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने 26 मार्च को दलित युवती की तहरीर पर जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च से लापता है आरोपी

dios rapped a girl at gun point
घर बुलाकर द‌िया लालच - फोटो : DEMO Pics

तीन दिन में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह से आख्या तलब की थी। कोतवाल की जांच में युवती द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। इस पर पुलिस अधीक्षक ने केस दर्ज करने का आदेश दे दिया।

एसपी के आदेश के बाद बुधवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस ने जिला विद्यालय रवींद्रसिंह के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीआईओएस के आवास और कार्यालय पर पुलिस टीम भेजी गई थी। लेकिन पता चला कि वह 21 मार्च से बिना सूचना के लापता चल रहे हैं। पीड़ित दलित युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed