{"_id":"668333de135f4f11550894a4","slug":"dios-omkar-transferred-sanjeev-will-come-raebareli-news-c-101-1-slko1034-116303-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीआईओएस ओमकार का तबादला, संजीव आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीआईओएस ओमकार का तबादला, संजीव आएंगे
Tue, 02 Jul 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। माध्यमिक में डीआईओएस बदल दिए गए हैं, वहीं डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता और बेसिक में खंड शिक्षा अधिकारी दूसरे जिलों से यहां पर आएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का स्थानांतरण इसी पद पर प्रतापगढ़ के लिए हो गया है। उनके स्थान पर संजीव कुमार सिंह आएंगे। वह समग्र शिक्षा (माध्यमिक) लखनऊ के सहायक निदेशक पद से स्थानांतरित होकर यहां जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार संभालेंगे। उधर, दीपिका चतुर्वेदी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा गया है। इसके पहले वह सुल्तानपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं। इसी तरह बहराइच से खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी भी स्थानांतरित होकर यहां आएंगे। यहां बीईओ के दो पद रिक्त हैं। तबादले वाले अधिकारियों के मंगलवार से कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।