{"_id":"629b0e92ae491a194663bee8","slug":"dinesh-lal-yadav-will-fight-on-lokasabha-bypoll-on-azamgarh-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha bypoll: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 'निरहुआ' होंगे भाजपा के उम्मीदवार, रामपुर सीट से घनश्याम लोधी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha bypoll: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 'निरहुआ' होंगे भाजपा के उम्मीदवार, रामपुर सीट से घनश्याम लोधी मैदान में
Sat, 04 Jun 2022 01:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:43 PM IST
सार
भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ को फिर से टिकट दिया है। वह 2019 में इसी सीट पर अखिलेश यादव से हार गए थे।
विज्ञापन
दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने यूपी में लोकसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ उम्मीदवार होंगे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से लड़े थे पर अखिलेश यादव से हार गए थे। वह फिर से मैदान में हैं। भाजपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी सपा के विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे।
सपा सुशील आनंद पर लगा सकती है दांव
सपा आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के पुत्र सुशील आनंद को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि शुक्रवार को इसके लिए पार्टी ने किसी को फॉर्म बी जारी नहीं किया है। पर माना जा रहा है कि सुशील के नाम पर आलाकमान मुहर लगा चुका है।
विज्ञापन
पार्टी अभी तक इस सीट पर डिंपल यादव अथवा रमाकांत यादव को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि रमाकांत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और उन्होंने बदली सियासी परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने यहां से दलित उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव रखा है। इस पर बलिहारी बाबू के बेटे सुशील का नाम पहले स्थान पर लिया जा रहा है। बलिहारी बामसेफ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि जल्द ही सूची सार्वजनिक की जाएगी। कई नामों पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन