फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dinesh Lal Yadav Nirahua in Kamakhya Mahotsav.

Ayodhya: निरहुआ बोले, भोजपुरी फिल्मों को अश्लीलता से दूर रखना अब फिल्म मेकर्स की मजबूरी

Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कामाख्या महोत्सव में पहुंचे और कहा कि अब भोजपुरी फिल्मों से अश्लीलता दूर हो रही है। अब ये फिल्म मेकर्स की मजबूरी बन गई है।

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua in Kamakhya Mahotsav.
प्रख्यात भोजपुरी गायक और अभिनेता सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मां कामाख्या धाम महोत्सव के छठवें दिन प्रख्यात भोजपुरी गायक और अभिनेता सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ कामाख्या धाम पहुंचे। अपने चिरपरिचित और लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मंगलवार रात उन्होंने एक बातचीत में कहा कि भोजपुरी फिल्मों में अब अश्लीलता का दौर खत्म हुआ है। अब अच्छी फिल्में बन रही हैं। सार्थक फिल्में बन रही हैं। खासकर नारी प्रधान फिल्में बन रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म मेकर्स की मजबूरी भी है कि अब फिल्में टेलीविजन पर आ रही हैं और टेलीविजन सबके घरों में होता है तो फिल्म मेंकर्स भी अब भोजपुरी फिल्मों को अश्लीलता से दूर रख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब की तारीफ करने पर निरहुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है जिसके बाप ने अपने बेटे की तारीफ नहीं कि उसकी तारीफ अबू आजमी कर रहे हैं। योगी जी ने कहा है अबू आजमी को यूपी भेज दो, हम उनको ठीक कर देंगे।
विज्ञापन


अयोध्या धाम में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को लेकर कहा कि अभी उन्होंने जल्द ही यहीं पर भोजपुरी फिल्म माई की शूटिंग की थी और वह फिल्म बहुत देखी गई। निरहुआ ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग प्रेमपूर्वक होली मनाएं, अगर किसी के मन में किसी के प्रति दुर्भावना हो तो उसको दूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed