{"_id":"6acaa33711d2ac1ce30250c5","slug":"dilapidated-wall-of-a-plot-collapses-four-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1960739-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लाॅट की जर्जर दीवार ढही, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लाॅट की जर्जर दीवार ढही, चार घायल
Sun, 11 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट की दीवार गिरने से घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन।
गुडंबा। मड़ियांव की इंद्रपुरी कॉलोनी में शनिवार सुबह प्लॉट की 15 फीट ऊंची जर्जर दीवार ढह गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि मलबे की चपेट में आने से करीब 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि सुल्तानपुर रोड निवासी मनोज अग्रवाल का अजीज नगर पुलिस चौकी के पास प्लॉट है। इसके चारों ओर करीब 15 फीट ऊंची दीवार बनी है, जो काफी जर्जर हो चुकी थी। सुबह करीब 11:30 बजे दीवार के पास परवीन, निजी कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक सिन्हा, विकास बाला और फरहद खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। आनन-फानन क्षेत्रीय निवासी संदीप तिवारी, ज्ञान शुक्ला, फहीम, किशन गुज्जर, शुभम तिवारी, अमित शुक्ला, जावेद और प्रेम ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने परवीन और विकास बाला को भर्ती रखा, जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।