फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Digvijay Singh speaks to media in Lucknow.

UP Election 2022 : दिग्विजय सिंह बोले, मनुस्मृति से देश चलाना चाहता है संघ परिवार

Mon, 07 Feb 2022 11:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Feb 2022 11:40 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपी में भाजपा शासन में जबरदस्त बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योगी को परिवार चलाने का कोई अनुभव नहीं है इसलिए वो आम जनता का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh speaks to media in Lucknow.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ परिवार देश को संविधान के बजाय मनुस्मृति से चलाना चाहता है। उन्होंने यूपी में डबल इंजन की सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि दोनों इंजन विपरीत दिशा में चलने वाले हैं। इससे विकास थम गया और युवाओं को बेरोजगारी का भीषण दर्द मिला। दिग्विजय सिंह ने यह बातें सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बुकलेट भी जारी की। 

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेतृत्व बधाई का पात्र है। उन्होंने नोटबंदी को घोटाला बताया, कहा कि इससे जीडीपी में दो प्रतिशत की गिरावट आई। गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. यतींद्र ओझा ने पत्र लिखकर पीएम को बताया था कि गृहमंत्री अमित शाह के लोग एक करोड़ रुपये पुराने नोट लेकर 67.5 लाख रुपये के नए नोट दे रहे हैं। भाजपा और संघ परिवार देश के युवाओं की आंख पर पट्टियां बांधकर उन्हें भेड़-बकरियों की तरह बड़ा करना चाहते हैं। सवाल पूछने वाला युवा भाजपा और संघ परिवार के एजेंडे के लिए सबसे बड़ा खतरा है। देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.9 प्रतिशत हो गई। शहरों में तो यह 10 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई। विश्व बैंक के मुताबिक, भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति 26 से घटकर 15.5 प्रतिशत और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 46 प्रतिशत कम हो गई है। मोदी सरकार हजारों करोड़ के एजुकेशन सेस का इस्तेमाल नहीं कर पाई है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में 3,20,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी व ग्रामीण अंचल के छात्र अलग-थलग हो गए हैं। इस सरकार की शिक्षा नीति छात्र विरोधी है।
विज्ञापन


भाजपा को बताया महिला विरोधी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की मानसिकता ही महिला विरोधी है। योगी आदित्यनाथ सामाजिक समरसता के बजाय 80-20 की बात कर रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विवाह परंपरा का अपमान करते हुए कहा था कि विवाह एक सामाजिक अनुबंध है। इन लोगों को परिवार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व विधायक व कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रिंट मीडिया संयोजक अशोक सिंह,  डिजिटल मीडिया संयोजक अंशु अवस्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed