फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dignitaries awarded with Awadh Shakti Samman

Lucknow News: अवध शक्ति सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

Thu, 29 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dignitaries awarded with Awadh Shakti Samman
अवध लेडीज क्लब में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को अवध शक्ति सम्मान
लखनऊ। अवध लेडीज क्लब के 90वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को अवध शक्ति सम्मान दिया गया। अवसर पर विरासत और सम्मान का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा पांडेय ने महिलाओं को सम्मानित किया। अध्यक्ष ज्योति कौल ने क्लब की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उस विरासत का जश्न है जिसकी नींव 1936 में रखी गई थी। अवध के नवाबों और बेगमों ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी।
विज्ञापन


सचिव मनोरमा मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं। ज्योति किरण रतण, पारिवारिक न्यायालय की पूर्व परामर्शदाता गजाला फारुक व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें किया गया सम्मानित

विभूति - क्षेत्र - योगदान

मीरा गर्ग - नाट्य एवं संस्कृति - रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी।

वीना चतुर्वेदी, शीला तिवारी - सामाजिक उत्थान - समाज के वंचित वर्गों की सेवा।

आशा तिवारी - सामाजिक कार्य - क्लब के मिशन और सामाजिक प्रकल्पों में विशेष सहयोग।

इंदु सारस्वत - लोक गायन - आकाशवाणी, दूरदर्शन और विभिन्न मंचों से लोक संगीत का संरक्षण।

डॉ. किरण दयाल - साहित्य - विशिष्ट लेखन शैली से साहित्य जगत में पहचान बनाई।

डॉ. सरोजनी सक्सेना - चिकित्सा - निस्वार्थ चिकित्सा सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed