{"_id":"60f33dde8ebc3e5ead00981f","slug":"digital-profiling-is-compulsory-in-many-states-lucknow-news-lko587420020","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र-दिल्ली सहित कई राज्यों के यात्रियों की होगी डिजिटल प्रोफाइलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र-दिल्ली सहित कई राज्यों के यात्रियों की होगी डिजिटल प्रोफाइलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते एयरलाइंस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। महाराष्ट्र, केरल, लेह-लद्दाख सहित अन्य राज्यों से लखनऊ आने-जाने वालों की डिजिटल प्रोफाइलिंग व विमान में प्रवेश से पहले आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांची जाएगी। इस बाबत जारी गाइडलाइन के मुताबिक एयरलाइंस को काम करना होगा।
संक्रमण की दूसरी लहर से उबरने के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए से बचाव पर काम शुरू कर दिया है। इस बाबत जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लानी जरूरी थी। हालांकि, अब इसकी बाध्यता खत्म कर दी गई है। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद एयरलाइंस यात्रियों के विमान में प्रवेश से पहले उनकी रिपोर्ट चेक करेंगी। एयरलाइंस लखनऊ से मुंबई रवाना होने से पहले ही यात्री की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक करेगी, क्योंकि मुंबई एयरपोर्ट पर इसकी बाध्यता है। वैसे ही दिल्ली जाने वालों की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं देखी जाएगी, क्योंकि वहां इसकी बाध्यता नहीं है। इसके साथ एयरलाइंस महाराष्ट्र, दिल्ली, लेह-लद्दाख, केरल, चेन्नई, राजस्थान, गुजरात जाने वालों की डिजिटल प्रोफाइलिंग भी करेगी। गौरतलब है कि कई राज्यों ने यात्रियों के विमान से उतरने के बाद आईसीएमआर फॉर्म भरवाने से लेकर एप पर पंजीकरण की बाध्यता कर दी है।
अहमदाबाद : सिंगल डोज पर भी जांच से छूट
लखनऊ से मुंबई जाने वालों की सुविधा के लिए एएआई ने नया फैसला लिया है। दूसरी लहर के दौरान यात्रियों की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट 48 घंटे पहले की होनी जरूरी होती थी। अब इसे 72 घंटे कर दिया गया है। वहीं, पुणे जाने वालोें ने दोनों डोज ले ली हैं तो उन्हें जांच से छूट मिलेगी। राजस्थान, अहमदाबाद जाने वाले वैक्सीन की एक डोज लेने का कार्ड दिखाकर भी जांच में छूट ले सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली, बिहार : एयरपोर्ट पर होगी रैंडम जांच
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए पहले किसी प्रकार की जांच की जरूरत नहीं थी। हालांकि, अब दिल्ली एयरपोर्ट पर रैपिड जांच की जाएगी। जैसे कि विमान में 80 यात्री हैं तो 20 से 25 की जांच की जाएगी। ऐसी ही रैंडम जांचें पटना व गया एयरपोर्ट पर भी होंगी।
एमपी: एयरपोर्ट पर 1200 रुपये में होगी जांच
लखनऊ से मध्य प्रदेश के शहरों में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व हेल्थ प्रोफाइलिंग होगी। अगर कोविड रिपोर्ट नहीं है तो एयरपोर्ट पर 1200 रुपये में जांच करवाई जाएगी। पंजाब के शहरों के एयरपोर्ट पर यात्रियों को कोवा (सीओवीए) पंजाब एप पर पंजीकरण कराना होगा।
लेह-लद्दाख, छत्तीसगढ़ : 96 घंटे की रिपोर्ट जरूरी
लेह-लद्दाख व छत्तीसगढ़ के एयरपोर्ट पर यात्रियों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। यहां उतरने पर अधिकतम 96 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट पर 72 घंटे पहले की आरटीसीपीआर रिपोर्ट जरूरी होगी। इसके अलावा एप पर सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा। गोवा में 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लगेगी। जम्मू-कश्मीर जाने पर आईसीएमआर हेल्थ फॉर्म भरना होगा।
केरल : आरटीपीसीआर नहीं तो होम क्वारंटीन
केरल जाने वाले आरटीपीसीआर नहीं कराना चाहते हैं तो उन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। अहमदाबाद में आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है, वडोडरा व राजकोट में सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग तथा छत्तीसगढ़ में निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं ले जाने पर सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
यूपी के एयरपोर्टों के लिए नियम
- महाराष्ट्र व केरल के यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी।
- आरटीपीसीआर नहीं होने पर रैपिड एंटीजेन टेस्ट करवाया जाएगा।
- सैन्यकर्मी व उनके परिवारीजन को जांच से मिलेगी छूट।
- पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल यात्री को क्वारंटीन किया जाएगा।
-12 साल से छोटे बच्चों की आरटीपीसीआर जांच नहीं होगी।