{"_id":"669663002453a04f480f4ac1","slug":"digital-attendance-teachers-will-continue-their-protest-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिजिटल अटेंडेंस स्थगित नहीं निरस्त करने की मांग... कई मांगों को लेकर अभी प्रदर्शन जारी रखेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिजिटल अटेंडेंस स्थगित नहीं निरस्त करने की मांग... कई मांगों को लेकर अभी प्रदर्शन जारी रखेंगे शिक्षक
Tue, 16 Jul 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:39 PM IST
सार
डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित नहीं बल्कि निरस्त करने की मांग सहित कई अन्य मांगों को लेकर शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक संयुक्त मोर्चा ने अपनी सभी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है और कहा है कि इसे लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद भी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक संयुक्त मोर्चा अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
इसे लेकर 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले मंगलवार को बेसिक शिक्षक संगठनों व मुख्य सचिव के बीच हुई वार्ता के बाद डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह व्यवस्था आठ जुलाई को प्रारंभ हुई थी तभी से सभी इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन