फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Digestion problem resolved without surgery

Lucknow News: बिना ऑपरेशन दूर किया पाचन विकार

Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Digestion problem resolved without surgery
एसजीपीजीआई में पहली बार गैस्ट्रिक पर ओरल एंडोस्कोपिक मायटॉमी (जी-पायम) तकनीक का उपयोग कर एक महिला का पाचन तंत्र दुरुस्त किया गया। इस तकनीक में सर्जरी किए बिना पाचन तंत्र के विकार को दूर किया जाता है। पीजीआई के गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी विभाग ने सफल उपचार के बाद इस तकनीक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में नागपुर से आए डॉ. सौरभ मुकेवार ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उदय घोषाल ने बताया कि 39 वर्षीय महिला को करीब दो साल से पाचन तंत्र की समस्या थी। इसे गैस्ट्रोपैरेसिस कहा जाता है। इस विकार में पाचन प्रक्रिया बेहद धीमी हो जाती है। इसकी मुख्य वजह मांसपेशियों की गति धीमी या निष्क्रिय होने तथा पाचन तंत्र के वॉल्व में विकार आना होता है। इस प्रक्रिया में पाचन तंत्र में मुंह के रास्ते कैमरे से युक्त एंडोस्कोप डाला जाता है। इससे अंदर के विकार दूर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed