फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dig denied to give information about sp hardoi car theft

डीआईजी ने कहा, एसपी की गाड़ी चोरी होने की RTI के तहत नहीं देंगे सूचना

Fri, 23 Dec 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Dec 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
dig denied to give information about sp hardoi car theft
हरदोई के एसपी राजीव मेहरोत्रा - फोटो : amar ujala

डीआईजी लखनऊ ने हरदोई के एसपी की गाड़ी चोरी होने के मामले में जांच की प्रत‌ि आरटीआई में देने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन


सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने एसपी हरदोई राजीव महरोत्रा की सरकारी गाड़ी चोरी होने के बारे में डीआईजी प्रवीण की तरफ से दी गई जांच की कॉपी की मांग की थी। 
विज्ञापन


लेकिन डीआईजी ऑफिस के जन सूचना अधिकारी ने ये सूचना देने से इंकार कर दिया है और तर्क दिया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना चल रही है। इसलिए इसकी सूचना नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नूतन ठाकुर ने अधिकारियों को भेजी गई अपली में कहा है कि उन्होंने मुकदमे की जानकारी नहीं बल्क‌ि गाड़ी चोरी के बारे में जो जांच की गई है उसके अभिलेख मांगे हैं।

नूतन का मानना है कि डीआईजी रेंज लखनऊ की जांच में लीपापोती की गई है, जिसके चलते सूचना दिए जाने से इंकार किया जा रहा है।

ये था पूरा मामला

dig denied to give information about sp hardoi car theft
एसपी की गाड़ी के पुर्जे - फोटो : amar ujala

बता दें कि हरदोई के एसपी राजीव मेहरोत्रा के लखनऊ स्थित आवास के सामने से हरदोई पुलिस की गाड़ी चोरी हो गई थी। एसपी के मुताबिक गाड़ी मरम्मत के लिए लखनऊ के निजी गैराज गई थी। मरम्मत के बाद गैराज संचालक ने गाड़ी एसपी के घर भेज दी थी। 

लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित शालीमार अपार्टमेंट में एसपी राजीव मेहरोत्रा का फ्लैट है। इस फ्लैट के सामने पार्किंग में हरदोई पुलिस की नीली बत्ती लगी टाटा सूमो यूपी 30-0219 चोरी हो गई थी।

इस मामले की जांच में 7 दरोगा, 11 कॉन्सटेबल और न जाने कितने एटीएस लगे रहे लेकिन अपने ही एसपी की गाड़ी का पता नहीं लगा सके।

फजीहत होने लगी तो पुराने अपराधियों की भी मदद ली गई। पता चला कि गाड़ी सरहद पार नेपाल पहुंच गई। पुलिस की एक टीम गाड़ी लेने नेपाल पहुंची और वहां से गाड़ी के पुर्जे लेकर लौटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed