{"_id":"68b362848ae8c238590e7c84","slug":"diarrhea-minister-is-scaring-people-in-jankipuram-officers-said-the-situation-is-under-control-lucknow-news-c-13-knp1002-1361671-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम में डरा रहा डायरिया मंत्री,अफसर बोले-हालात काबू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम में डरा रहा डायरिया मंत्री,अफसर बोले-हालात काबू में
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को जानकीपुरम पहुंचकर डॉक्टरों से स्थिति का हाल जाना।
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में डायरिया के दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर व नगर विकास मंत्री एके शर्मा हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। वे शनिवार को जानकीपुरम पहुंचे थे।
डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद मंत्री ने कहा, चार दिन से सेक्टर-सात से डायरिया का कोई भी नया केस नहीं आया है। जांच रिपोर्ट के हवाले से यह भी कहा कि इलाके में पानी की आपूर्ति भी ठीक है।
मंत्री बोले- न खाएं बताशे
मंत्री एके शर्मा के साथ विधायक योगेश शुक्ला व महापौर सुषमा खर्कवाल भी जानकीपुरम पहुंचीं। सेक्टर-सात में लगे कैंप में पहुंचकर डॉक्टरों से इलाके के हालात की जानकारी ली। इस दौरान लोग मंत्री के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। मंत्री ने उनसे कहा कि पानी के बताशे कतई न खाएं। बताशे का पुराना पानी पीने से डायरिया हो सकता है।
विज्ञापन
तीन नए मरीज मिले, विभाग ने कहा-एक
जानकीपुरम के सेक्टर-तीन से शनिवार को डायरिया के तीन नए मरीज मिले। इनमें से अनीता (24)
को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अनामिका (38), रवि सिंह (20) जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक ही नया मरीज मिला। ।
डॉक्टरों का कहना है कि रेफर की गईं अनीता को डायरिया के साथ अन्य बीमारियां भी हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का भी कहना है कि इलाके में हालात पूरी तरह काबू में हैं। सेक्टर-सात से नया मरीज नहीं मिला है।
घर-घर जांच के लिए पहुंची टीम
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएन यादव, डॉ. निशांत निर्वाण ने जानकीपुरम इलाके का निरीक्षण किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीपुरम की टीम ने घर-घर सर्वे कर मरीजों को दवाएं दीं। सेक्टर-छह की टीम ने 270 घरों का जायजा लिया। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-तीन में 360 घरों तक टीम पहुंची। इलाके में लगाए गए कैंप में आठ मरीजों को देखा गया। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों में से पांच को डिस्चार्ज कर दिया गया है। क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।