फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diamond and emerald rings stolen from suitcase of UPCSR director at Amausi airport police investigating

UP: अमौसी एयरपोर्ट पर UPCSR के निदेशक के सूटकेस से हीरा-पन्ना की अंगूठियां चोरी, केस दर्ज... पुलिस कर रही जांच

Sun, 22 Jun 2025 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

अमौसी एयरपोर्ट पर UPCSR के निदेशक के सूटकेस से हीरा-पन्ना की अंगूठियों समेत लाखों के जेवर चोरी हो गए। मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Diamond and emerald rings stolen from suitcase of UPCSR director at Amausi airport police investigating
Amausi Airport - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यूपी काउंसिल ऑफ सुगरकेन रिसर्च (यूपीसीएसआर) के निदेशक हरियाणा के गुड़गांव निवासी बख्शी राम के लाखों के जेवर उनके सूटकेस से चोरी हो गए। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें इसका पता चला। मामले में उन्होंने सरोजनीनगर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बख्शी राम के मुताबिक, गत 25 अप्रैल को वह अमौसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान (आईएक्स 1119) से पत्नी विजेश के साथ दिल्ली गए थे। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट पर सूटकेस को लॉक कर बुक कराया था। इसमें सोने का एक कड़ा, दो हीरे की अंगूठी, एक पुखराज, एक रूबी और एक पन्ना की अंगूठी रखी थी। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है

दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जब उन्होंने सूटकेस देखा तो उसमें से जेवर गायब थे। उन्होंने आशंका जताई कि अमौसी एयरपोर्ट पर स्कैनर पर मौजूद कर्मी व लोडिंग करने वाले लोगों ने जेवर चुराए हैं। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। वहीं, एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक प्रशासन जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed