फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dhoni brother joined samajwadi party

मुलायम की टीम में खेलेंगे धोनी के भाई

Mon, 16 Dec 2013 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
dhoni brother joined samajwadi party

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि वह रांची से चुनाव लड़ेंगे। सपा रांची में ‘आप’ की तरह स्थापित दलों का सफाया करेगी।

नरेंद्र ने बताया कि शनिवार को झारखंड के सपा अध्यक्ष मेराज खान के साथ ही वह यहां आ गए थे। मेराज ने ही उन्हें सपा की नीतियां बताकर पार्टी के करीब लाने में अहम भूमिका अदा की।

यहां आने के बाद पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से और उसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई।

उन्होंने कहा, सपा जात-पांत से ऊपर उठकर यहां जिस तरह से काम कर रही है उससे मैं बेहद प्रभावित हूं।

सपा की छात्र हितैषी नीतियों के साथ मुफ्त दवाई और मुफ्त पढ़ाई पूरे देश में लागू करने की जरूरत है।

थोड़ा टैक्स बढ़ाकर भी यदि दवा और शिक्षा मुफ्त उपलब्ध करा दी जाए तो देशवासियों का भला होगा।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के एक सवाल पर नरेंद्र ने बताया कि वह रांची से चुनाव लड़ना चाहते हैं जिसका उन्हें आश्वासन मिला है।

इसके पहले वह भाजपा में जरूर रहे लेकिन न तो कोई जिम्मेदारी रही और न ही अभी तक कोई चुनाव लड़ा है।

क्या भाजपा की ओर से जैसे सौरव गांगुली को प्रस्ताव दिया गया, क्या ऐसा उन्हें भी कोई प्रस्ताव दिया गया है, इस सवाल पर नरेंद्र ने कहा कि वह पद के लिए नहीं आए हैं। झारखंड व देश के लिए जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे।
विज्ञापन


उधर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अनुमति से नरेंद्र को सपा में शामिल कर लिया गया है। वह झारखंड में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी से नहीं हुई बात
नरेंद्र ने बताया कि भाजपा से सपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह धोनी से कोई बात नहीं की। वजह, इस फैसले के वक्त वह दक्षिण अफ्रीका जा चुके थे।

नरेंद्र ने कहा कि उनके फैसले का न सिर्फ महेंद्र बल्कि पूरा परिवार और झारखंड के लोग समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed