बहराइचः ढोंगी बाबा ने महिला जायरीन के साथ किया दुष्कर्म, घिनौनी करतूत पर दी ये सफाई, पढ़ें मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां मेले में घूमने के दौरान महिला की मुलाकात महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली गांव के एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम वाजिद अली पुत्र इशहाक बताया। महिला का आरोप है कि उस युवक ने खुद को बाबा बताकर झाड़-फूंक कर सिरदर्द खत्म करने की बात कहते हुए पूरा दिन दरगाह घुमाया।
घुमाने के बाद वह महिला को पांचोपीर ले गया। फिर हठीले चलने को कहा। बाबा ने अपनी साइकिल महिला के पति को देकर पहले ही भेज दिया और वहीं मिलने को कहा। इसके बाद महिला व बाबा पैदल दरगाह से हठीले जाने लगे। बाबा ने रास्ते में उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
पीड़ित युवती का कराया गया डॉक्टरी परीक्षण
इसी बीच सड़क के किनारे गड्ढे में ले जाकर महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गया। महिला को जब होश आया तो वह रोते-बिलखते हठीले पहुंची। वहां पहुंचकर महिला ने अपने पति को बाबा की सारी काली करतूत बताई।
इसके बाद महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। हालांकि पुलिस पूछताछ में बाबा बोला मैं नपुंसक हूं। दुष्कर्म नहीं कर सकता। बाबा के बयान पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर डीएनए टेस्ट करवाया है। पीड़ित युवती का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।