फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dharmesh Kumar elected as president

Lucknow News: धर्मेश अध्यक्ष और महामंत्री निर्वाचित हुईं सीमा शुक्ला

Sat, 25 Apr 2026 01:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
Dharmesh Kumar elected as president
धर्मेश अध्यक्ष और महामंत्री निर्वाचित हुईं सीमा शुक्ला
संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारी महासंघ चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। धर्मेश कुमार को अध्यक्ष और सीमा शुक्ला को महामंत्री चुना गया है।
अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश कुमार ने 596 मत प्राप्त किए। उनके मुकाबले मनोज
वर्मा को 381 वोट मिले। महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला ने 719 मतों के साथ
जीत हासिल की। उन्होंने ललित मोघा को 380 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष
के दो पदों पर अजय कुमार (497 मत) और मंजू लता यादव (481 मत) विजयी रहे।
उपाध्यक्ष पद पर नीलमणि ने 630 मत पाकर जीत दर्ज की। अंकुश वैद्य को 380
वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 725 मत पाकर जीत दर्ज की।
वीरेंद्र यादव को 453 वोट मिले।
अन्य पदों पर विजेता
संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार (482) ने अभयानंद मिश्रा (465) को हराया।
संगठन मंत्री पद पर अंकिता पांडेय (407) विजयी रहीं, उन्होंने वैभव
श्रीवास्तव (366) को हराया। कार्यालय मंत्री पद पर ब्रज भूषण यादव ने 571
मत हासिल कर जीत दर्ज की। प्रचार मंत्री पद पर सुनील रूपजी (467) विजयी
रहे, उन्होंने प्रीति मौर्य (326) को हराया।

नई कार्यकारिणी
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीकृष्ण पाल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, ज्ञान
सिंह, निखिल सक्सेना, वसीम अहमद और अचला मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित
किए गए। चुनाव अधिकारी टी. एस. नेगी ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed