{"_id":"606187b78ebc3edbef0a917b","slug":"dhaba-owner-murdered-in-sitapur-on-highway-police-suspected-loot-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: हाईवे पर धारदार हथियार से काटकर ढाबा संचालक की हत्या, लूट की भी आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: हाईवे पर धारदार हथियार से काटकर ढाबा संचालक की हत्या, लूट की भी आशंका
Tue, 30 Mar 2021 04:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 30 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ढाबा संचालक की रविवार की रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। ढाबे की गुल्लक का ताला भी टूटा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि हत्यारों का पता नहीं चल सका है। खैराबाद कस्बे के महेंद्री टोला निवासी अशोक कुमार (60) नेशनल हाईवे पर खैराबाद थाना क्षेत्र में बिनौरा गांव के पास गुप्ता फैमिली के नाम से ढाबा चलाते हैं।
विज्ञापन
रात को अशोक अपने ढाबे पर ही सोए हुए थे। सोमवार की सुबह उनका बेटा ढाबे पर पहुंचा। अशोक की लाश खून से सनी हुई पड़ी मिली। शरीर व चेहरे पर धारदार हथियार के कई जख्म थे। उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर ओपी राय सहित कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पता चला है कि ढाबे में रखी गुल्लक का ताला टूटा हुआ है। जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर ढाबा संचालक की हत्या की गई है।
हालांकि अभी इस मामले की जांच पड़ताल जारी है। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।