{"_id":"5d545b488ebc3e6cdb2ea24c","slug":"dgp-with-other-809-gets-indian-government-special-service-medals-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी समेत 809 को मिलेगा भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी समेत 809 को मिलेगा भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक
Thu, 15 Aug 2019 12:34 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के 809 अधिकारियों/कर्मचारियों को नवसृजित अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 951 को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने वालों में डीजीपी ओपी सिंह के अलावा दो और डीजी (विजिलेंस) हितेश चंद्र अवस्थी व डीजी (ईओडब्ल्यू) राजेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। यूपी के पांच पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए व 71 को दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर 250 पुलिस कर्मियों को डीजीपी का उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा। इनमें 50 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। इनमें शौर्य प्रदर्शन के आधार पर 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी द्वारा 478 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के आधार पर व उल्लेखनीय व असाधारण कार्य के लिए डीजीपी के प्रशंसा चिह्न (प्लेटिनम 27, गोल्ड 86, सिल्वर 365) के लिए चयनित किया गया है। डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त करने वालों को 10,000 रुपये नकद और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त करने वाले कर्मी को 5,000 रुपये नकद प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन