एक ट्वीट ने पकड़वाए 41 मनचले, ट्रेन में कर रहे थे लड़कियों से बदतमीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी के ट्विटर पर आई एक शिकायत पर पुलिस ने 41 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल चेन्नई से लखनऊ आ रही लखनऊ एक्सप्रेस (16093) ट्रेन से डीजीपी, रेलमंत्री और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आर्क सफी खान के नाम के युवक ने शिकायत की कि बीना स्टेशन से कुछ अराजक तत्व ट्रेन में चढ़ गए हैं।
जो एस-7 व एस-8 में बैठी छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। ट्वीट देखते ही डीजीपी जावीद अहमद ने अपने सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज राहुल श्रीवास्तव को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। राहुल श्रीवास्तव ने ट्विटर के ही जरिए शिकायतकर्ता का नंबर हासिल किया और पूरी जानकारी ली।
उसने बताया कि ट्रेन से स्कूल टूर लखनऊ वापस आ रहा है जिसमें अधिकतर छात्राएं हैं। बीना स्टेशन पर काफी संख्या में लड़के ट्रेन में चढ़ गये हैं और बदतमीजी कर रहे हैं।
राहुल ने जीआरपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम को सूचना दी और शिकायत कर्ता का मोबाइल नंबर बताया। जीआरपी डीजी कंट्रोल ने ललितपुर जीआरपी थानाध्यक्ष महेश दूबे को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
छात्राओँ ने किया डीजीपी का शुक्रिया
महेश दूबे ने जीआरपी और आरपीएफ की मदद से ट्रेन को ललितपुर पहुंचते ही घेर लिया। इसके बाद एस-7 और एस-8 कोच में अराजकता फैला रहे 41 युवकों को दबोच लिया गया।
राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने यह युवक गये थे। पीड़ितों से इनकी शिनाख्त करायी गयी। यह सभी बिना टिकट सफर कर रहे थे।
राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि ट्विटर पर शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत देने से इन्कार कर दिया। आर्क सफी खान ने ट्विटर हैंडल पर यूपी पुलिस की शान में खूब कसीदे पढ़े। वहीं छात्राओं ने भी पुलिस और डीजीपी का शुक्रिया अदा किया। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत सभी को जेल भेज दिया है।