फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp sulkhan singh video conferencing with police officers

नए डीजीपी सुलखान सिंह ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, देखें क्या निर्देश दिए

Tue, 25 Apr 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
dgp sulkhan singh video conferencing with police officers
सुलखान स‌िंह
पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह चार्ज लेने के बाद पहली बार प्रदेश भर के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। 
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा और एडीजी अभिसूचना भवेश कुमार सिंह भी रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस‌िंग करीब 2 घंटे चली जिसमें अफसरों को कानून व्यवस्था सुधारने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा, कानून का राज ही मेरी पहली प्राथमिकता है। इस कॉन्फ्रेंस‌िंग में सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी और आईजी को संबोधित किया गया।
 
नए डीजीपी की तरफ से मिले ये निर्देश

कोई कितना भी रसूखदार हो कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है।

गौरक्षा के नाम पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों को किसी भी कीमत पर न बख्शा जाए।

नेशनल और स्टेट हाईवे पर किसी तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाह‌िए।

सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वालो से सख्ती से निपटा जाए।

पुलिस अपना व्यवहार सुधारे और फरियादियों की सुनवाई हर कीमत पर हो।

इलाके के बुजुर्गों और अकेले रहने वालों की थानेवार सूची बनाई जाए और बीट के सिपाही उनका हालचाल लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed