{"_id":"5bd1eeccbdec22698837619b","slug":"dgp-started-location-check-for-sp-and-ssp-of-up-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के 'लोकेशन चेक' में 12 कप्तान फेल, दफ्तर से मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी के 'लोकेशन चेक' में 12 कप्तान फेल, दफ्तर से मिले गैरहाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
जिलों में तैनात किए गए पुलिस कप्तान त्यौहारों को लेकर कितने सतर्क हैं और दफ्तर में होने वाली जनसुनवाई में कितना समय दे रहे हैं, यह जानने के लिए बृहस्पतिवार को फोन पर उनकी लोकेशन चेक की गई। इसमें 12 जिलों के पुलिस कप्तान अपने दफ्तर से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिन जिलों के एसपी या एसएसपी ऑफिस से गैरहाजिर रहे, उन्हें चेतावनी जारी की जा रही है। इसका मकसद किसी अफसर को हतोत्साहित करना नहीं, बल्कि काम की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसलिए किसी अफसर या जिले का नाम नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दफ्तर से गायब रहने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जो इन अफसरों का जवाब आने के बाद पता चलेगा। ऐसे में बिना जवाब सुने किसी को दोषी ठहरा देना या फिर कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय से उन 16 जिलों के पुलिस कप्तानों को परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए गए थे, जहां 25-26 अक्तूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा होनी है। निर्देश का पालन हो रहा है या नहीं, यह जानने के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 3 से 5 बजे के बीच भी इन जिलों के पुलिस कप्तानों की लोकेशन ली गई।
Trending Videos
गोंडा और बहराइच के पुलिस कप्तानों से मांगा स्पष्टीकरण
डीजीपी ने गोंडा और बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन के मौके पर घटित घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों से उक्त घटनाओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। डीजीपी की ओर से कहा गया है कि जब पूर्व में ही चेतावनी दी गई थी और व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया गया था, फिर इन दोनों जिलों में घटनाएं कैसे हुईं?