{"_id":"593efbbb1126f49c418b4c48","slug":"dgp-office-to-keep-an-eye-on-preprations-of-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस की तैयारियों पर डीजीपी मुख्यालय भी रखेगा नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस की तैयारियों पर डीजीपी मुख्यालय भी रखेगा नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर पीएम मोदी होंगे लखनऊ में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर अब डीजीपी मुख्यालय से भी निगरानी होगी। इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल हो रहे हैं। इस क्रम में पीएम मोदी 20 जून को ही लखनऊ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार से रोजाना तैयारी की रिपोर्ट ले रहे हैं और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
डीजीपी सुलखान सिंह की ओर से भी इस संबंध में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने की हिदायत दी गई है। कार्यक्रम के दौरान कोई व्यवधान न हो इसके लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ विवि के बाहर सीएम के काफिले को रोक कर प्रदर्शन की घटना से सबक लेते हुए, ऐसे तत्वों पर निगाह रखने को भी कहा गया है।
साथ ही ऐसे संगठनों पर नजर रखने को कहा गया है जो पिछले कुछ दिनों से प्रदेश सरकार के खिलाफ न सिर्फ मुखर हैं, बल्कि आए दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन