फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Headquarters removed ACP Sarojini Nagar in collapsed traffic system Four PPS officers transferred

एक और अफसर पर गिरी गाज: ध्वस्त यातायात व्यवस्था मामले में हटाए गए पवन गौतम, चार अधिकारियों के तबादले

Tue, 02 Aug 2022 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 07:35 PM IST
सार

सरोजनीनगर सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त पवन गौतम को हटाकर आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा भेजा गया है। इसके साथ ही पीलीभीत में पुलिस उपाधीक्षक को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
DGP Headquarters removed ACP Sarojini Nagar in collapsed traffic system Four PPS officers transferred
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी की ध्वस्त यातायात व्यवस्था मामले में एक और कार्रवाई की गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सरोजनीनगर सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त पवन गौतम को हटा दिया है। उन्हें आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा भेजा गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा तीन अन्य पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक अमित सक्सेना को आर्थिक अपराध अनुसंधान भेजा गया है। वहीं पीलीभीत में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार को सुल्तानपुर और सुल्तानपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्ष सतीश चंद्र शुक्ल को पीलीभीत स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed