{"_id":"62e92f2a378de155646ab4d7","slug":"dgp-headquarters-removed-acp-sarojini-nagar-in-collapsed-traffic-system-four-pps-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और अफसर पर गिरी गाज: ध्वस्त यातायात व्यवस्था मामले में हटाए गए पवन गौतम, चार अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और अफसर पर गिरी गाज: ध्वस्त यातायात व्यवस्था मामले में हटाए गए पवन गौतम, चार अधिकारियों के तबादले
Tue, 02 Aug 2022 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:35 PM IST
सार
सरोजनीनगर सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त पवन गौतम को हटाकर आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा भेजा गया है। इसके साथ ही पीलीभीत में पुलिस उपाधीक्षक को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी की ध्वस्त यातायात व्यवस्था मामले में एक और कार्रवाई की गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सरोजनीनगर सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त पवन गौतम को हटा दिया है। उन्हें आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा भेजा गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन अन्य पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक अमित सक्सेना को आर्थिक अपराध अनुसंधान भेजा गया है। वहीं पीलीभीत में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार को सुल्तानपुर और सुल्तानपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्ष सतीश चंद्र शुक्ल को पीलीभीत स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन