फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Headquarters issued instructions UP 100 police man can not carry own personal mobile on duty

यूपी 100 की गाड़ियों पर पुलिसकर्मी नहीं रख सकेंगे प्राइवेट मोबाइल, डीजीपी मुख्यालय के निर्देश

Tue, 05 Mar 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
DGP Headquarters issued instructions UP 100 police man can not carry own personal mobile on duty
फाइल फोटो
यूपी 100 की गाड़ियों पर ड्यूटी के समय पुलिस कर्मी अपना निजी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के अनुमोदन से डीजीपी मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस आदेश के पीछे मंशा यह है कि ड्यूटी के दौरान यूपी 100 के पुलिस कर्मी मोबाइल पर व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल न करें और अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि डीजीपी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं जिसमें बताया गया था कि यूपी 100 की गाड़ियों पर तैनात पुलिस कर्मी अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर वह यू ट्यूब, व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल अधिक करते हैं। जिसका प्रभाव उनकी ड्यूटी पर पड़ता है। ड्यूटी के दौरान जो सरकारी मोबाइल गाड़ियों पर उपलब्ध होता है, पुलिस कर्मी उसी मोबाइल का ही इस्तेमाल करेंगे। 
 

ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस कर्मियों को अपना मोबाइल या तो घर पर रख कर आना होगा या फिर संबंधित थानों पर जमा करना होगा। जो मोबाइल फोन यूपी 100 की गाड़ियों पर दिया जाता है, 

उस वह भी एमडीटी सेट होता है, जिसे सिर्फ काल करने व रिसीव करने और नेविगेशन के इस्तेमाल में लिया जाता है। इस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं हो सकता।

पुलिस कर्मियों को आएंगी दिक्कतें
यूपी 100 की चार पहिया गाड़ी पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि कई बार घटना स्थल से फोटो खींच कर अपने सीनियर को व्हाट्स एप के माध्यम से भेजनी होती है। निजी फोन प्रतिबंधित होने से दिक्कत आएगी। वहीं डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय डिसिप्लीन बनाए रखने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed