फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP brijlal arrested and released.

आजमगढ़ जा रहे पूर्व डीजीपी बृजलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहा

Tue, 17 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
DGP brijlal arrested and released.
भाजपा नेताओं की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जा रहे पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता बृजलाल को पुलिस ने सोमवार सुबह टोल प्लाजा के पास से हिरासत में ले लिया। इससे नाराज भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घायल हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व डीजीपी बृजलाल व रिटायर्ड आईजी राजेश कुमार राय सोमवार सुबह आजमगढ़ में हुए विवाद का जायजा लेने जा रहे थे।

सुबह करीब 7:35 बजे हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले आई।

भड़के भाजपाइयों ने किया बवाल

DGP brijlal arrested and released.

दोनों रिटायर्ड अफसरों के हिरासत की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में सैकड़ों भाजपा नेताओं की भीड़ लग गई। करीब 12 बजे पुलिस ने पूर्व डीजीपी व आईजी को छोड़ा।

पूर्व डीजीपी व आईजी को हिरासत में लेने से भड़के भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस लाइन चौराहे के पास देवा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान सीएम अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंक रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव चोट लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed