फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DG Health Dr DS Negi tested corona positive.

कोरोना वैक्सीन: दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हुए यूपी के महानिदेशक स्वास्थ्य, मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक भी कोरोना पॉजिटिव

Sun, 04 Apr 2021 08:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 08:45 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है
  • शनिवार को प्रदेश में 3290 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
DG Health Dr DS Negi tested corona positive.
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को प्रदेश के महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके निजी सचिव व स्टाफ अफसर भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। खास बात है कि सभी संक्रमित कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इसके अलावा मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक व एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. राकेश कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, मेदांता लखनऊ अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वह एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। वह भी कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव और सार्वजनिक कार्यक्रमों में जुटी भीड़ के बीच कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। यूपी में सिर्फ एक हफ्ते में ही रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या तीन गुनी हो गई है। शनिवार को प्रदेश में 3290 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। होली से पहले 26 मार्च को 1032 मरीज मिले थे। दो अप्रैल को 2967 मरीज मिले थे। 3 अप्रैल को आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इससे पहले तीन हजार से अधिक मरीज पिछले साल 7 अक्तूबर को मिले थे तब संक्रमण उतार पर था। संक्रमण काबू में आने के करीब छह माह बाद फिर से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं, लखनऊ में भी आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। यहां शनिवार को बीते 24 घंटे में 1041 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में 14 मरीजों की मौत हुई। इनमें छह राजधानी के हैं। लखनऊ में एक्टिव 5,408 हैं।

नए मरीजों के बढ़ने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1,66,110 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 76 हजार नमूने आरटीपीसीआर से जांचे गए हैं। प्रदेश में अब तक 3,52,36,205 नमूनों की जांच हो चुकी है। नए मरीजों के बढ़ने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 16496 हो गई है।

आठ से 23 अप्रैल तक फोकस टीकाकरण
उत्तर प्रदेश में विभिन्न व्यवसाय के लोगों के लिए आठ से 23 अप्रैल से फोकस टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें शिक्षक, वकील, बैंक, प्राइवेट कर्मचारी, व्यापारी, ड्राइवर को टीका लगाया जाएगा। इन व्यवसाय से जुड़े 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह व्यवस्था की गई है। सभी जिलों को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि सामान्य टीकाकरण भी जारी रहेगा।

कब-किस समूह का टीकाकरण

8 व 9 अप्रैल : मीडियाकर्मी, विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालक, दुकानदार, व्यवसायी।
10 अप्रैल : बैंक और इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी।

12, 13, 14 अप्रैल : स्कूल और कॉलेजों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक।
15 व 16 अप्रैल : ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, रेहड़ी पटरी दुकानदार।

17 और 19 अप्रैल : सरकारी कार्यालयों के अफसर व कर्मचारी।
20 और 21 अप्रैल : अधिवक्ता, न्यायपालिका के अधिकारी व कर्मचारी।
22 और 23 अप्रैल : निजी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालयों के लोगों को टीकाकरण करवाने का विशेष मौका दिया जाएगा।

प्रदेश में सर्वाधिक मिले संक्रमित

प्रयागराज -- 299
वाराणसी -- 226
कानपुर नगर -- 171
गोरखपुर -- 92
बरेली -- 71

गौतमबुद्ध नगर -- 70
आगरा -- 67
मेरठ -- 64
गाजियाबाद -- 55
मथुरा -- 51
मुजफ्फर नगर -- 47

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed