फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   devyani offer for election

आजम ने दिया देवयानी को बड़ा ऑफर

Fri, 20 Dec 2013 12:26 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
devyani offer for election

नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खान ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को रामपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

विज्ञापन


देवयानी के खिलाफ अमेरिकी प्रशासन के अमर्यादित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देवयानी अगर चाहें तो नौकरी से इस्तीफा देकर उनके चुनाव लड़ने के ऑफर को स्वीकर करें।
विज्ञापन


लोकसभा सदस्य के रूप में वह संसद में अमेरिका के खिलाफ अपना पुरजोर विरोध दर्ज करा सकती हैं।

भाजपा की चुप्पी से आजम हैरान
नगर निकास मंत्री आजम खान ने अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी के उत्पीड़न पर अफसोस जताया है। उन्होंने इस मसले पर भाजपा जैसे दलों की चुप्पी पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा, देवयानी के साथ अमेरिका में बदसुलूकी पर भाजपा ही नहीं विहिप जैसे संगठन एकदम खामोश रहे। इनकी हैरानी की बात है।

उन्होंने कहा, जब इन अलमबरदारों को कोई ग़ैरत नहीं है तो फिर अमेरिका से किसी मर्यादित आचरण की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

उन्होंने कहा, अमेरिका ऐसा देश है जो वर्षों से हिंदुस्तानियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता आ रहा है। उसने हमारे देश के अति सम्मानित व्यक्तियों को भी नहीं बख्शा।


अमेरिका पहुंचने पर खु़द उनके साथ भी जिल्लतभरा व्यवहार किया गया था। उन्होंने फौरन विरोध करके इस शर्मनाम व अपमान भरे व्यवहार पर अपना सख्त रोष दर्ज कराया था। बहुत से भारतीय दुर्व्यवहार के शिकार तो हुए लेकिन इसे उजागर नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed