फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotional juice is dissolving in Durga Puja pandals

Lucknow News: दुर्गा पूजा पंडालों में घुल रहा भक्ति रस

Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Devotional juice is dissolving in Durga Puja pandals
लखनऊ। दुर्गा पूजा पंडालों में बुधवार को भोर से मां के पूजन का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक भक्तों के दर्शन व डांडिया, गरबा के साथ चलता रहा। ट्रांसगोमती दशहरा दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अलीगंज के चांदगंज गार्डेन में सुबह से देवी दुर्गा का षष्ठादि कल्पारंभ व षष्ठी विहित पूजा हुई। शाम को मां को आमंत्रित किया गया और अधिवास हुआ। भक्तों ने बेल वृक्ष की पूजा की।
विज्ञापन


चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में कोलकाता स्वर्णकार कल्याणार्थ समिति की ओर से और श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा में मित्रसंघ की ओर से महाषष्ठी कल्पारंभ सुबह हुआ। इसके बाद शाम को देवी का बोधन आमंत्रण और अधिवास संग प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन


श्री जानकी महिला मंडल की ओर से दुर्गा पूजा में जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-6 में दोपहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई और शाम में माता की महाआरती हुई। लाटूश रोड पूजा संसद सोसायटी के श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में बुधवार को देवी का बोधन, आमंत्रण, अधिवास किया गया। बीबीडी ग्रीन सिटी के सनब्रीज वन अपार्टमेंट में महिलाओं ने माता के भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन
- शाश्वत सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्लब और बाल शाश्वत फाउंडेशन की ओर से विकासनगर के दुर्गा पूजा पार्क में आयोजन।

- मानव आदर्श सेवा समिति की ओर से चारबाग के रेलवे पार्क में मां का पूजन।
- दक्षिण लखनऊ वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से आलमबाग के रामनगर में देवी दुर्गा का षष्ठादि कल्पारंभ के साथ आमंत्रण अधिवास।

- कंटोनमेंट पूजा और सेवा समिति की ओर से ‘दुर्गाबाड़ी’ में कंटोनमेंट के सदर बाजार में आयोजन।
- नवीन शारदीय उत्सव समिति की ओर से आनंदनगर के कल्याण मंडप में देवी की प्राण प्रतिष्ठा।

- भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बंगभारती पूजा पार्क में श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा में सुबह से शाम तक हुए आयोजन।
- श्रीश्री राज राजेश्वरी दुर्गा पूजा महोत्सव में सुबह से शाम तक भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed