Lucknow News: साईं बाबा के चरणों की धूल पाने के लिए उमड़े भक्त
भक्ति के रंग में रंगा यह दृश्य बृहस्पतिवार को कपूरथला साईं मंदिर से महानगर के बीच दिखा। मौका था श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी की ओर से शहर में पहुंची दो दिवसीय साईं बाबा की चरण पादुका यात्रा का।
महानगर स्थित गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन में साईं बाबा की चरण पादुका के आगमन पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। पहली बार इन्हें शिरडी से लखनऊ लाया गया था। देर रात कपूरथला साईं बाबा मंदिर में संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी गोरक्ष गडिलकर पादुका को लेकर पहुंचे। फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।
सुबह दस बजे लॉन में पादुका को दर्शन के लिए रखा गया। दोपहर 12 बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ, जो शाम सात बजे तक चला। गुरु शुभ्रम बहल ने साईं कथा सुनाई। शाम चार बजे मीनू सचदेवा और साईं सेवक उमाशंकर महाराज की भजन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम सात बजे साईं भजन सम्राट सक्सेना बंधु और राधा राठौर ने श्रोताओं को संगीत से सराबोर कर दिया। आयोजक राजीव अरोड़ा, पूर्व डीआईजी दिनेश चंद्र दुबे, सुदीप श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, ओमकार नाथ सिंह, जेपी सिसोदिया, अनुराग साहू आदि मौजूद रहे।

कपूरथला साईं मंदिर से महानगर के बीच निकाली गई चरण पादुका यात्रा में झूमते भक्त।