फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development work will also be done in 30 illegal colonies

Lucknow News: 30 अवैध कॉलोनियां में भी होंगे विकास कार्य

Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Development work will also be done in 30 illegal colonies
रायबरेली। विकास से वंचित शहर की करीब 30 अवैध कॉलोनियों में भी विकास का पहिया दौड़ेगा। इन कॉलोनियों को वैध करने की कवायद आरडीए में चल रही है। पूर्व में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रस्ताव को पास होने के लिए शासन को भेजा गया है। शासन की मोहर लगते ही वैध होने वाली इन कॉलोनियों में भी तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन


शहर में एक-एक करके करीब 30 अवैध कॉलोनियां बस गई हैं। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की नजर में वैध न होने के कारण से इन कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। कई काॅलोनियों की दशा बदहाल है। बारिश में तो सड़कें टापू बन जाती हैं।
विज्ञापन

अनाधिकृत घोषित इन क्षेत्रों में महायोजना-2031 में आवासीय एरिया घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है। पूर्व में मंडलायुक्त ने प्रस्ताव को हरी झंडी देकर आपत्तियां लेकर उन्हें निस्तारित कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायोजना में शामिल होने के बाद शक्ति नगर, राजघाट, कप्तान का पुरवा, कल्लू का पुरवा, महानंदपुर, मुंशीगंज, बहराना, दरियापुर, नयापुरवा, तुलसीनगर, जहानाबाद सहित करीब 30 कॉलोनियों को वैध करने का प्रयास चल रहा है। प्रस्ताव को शासन में भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव के पास होते ही इन कॉलोनियों में भी विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। इन कॉलोनियों के वैध घोषित किए जाने के बाद यहां आवासों के लिए मैप पास होने के साथ ही आरडीए की ओर से विकास भी कराया जा सकेगा।

रायबरेली विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ऐसी 30 कॉलोनियां हैं जो वैध नहीं हैं। इनको वैध घोषित कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। पास होते ही इन कॉलोनियों के लोगों को अन्य कॉलोनियों की तरह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
- एम. अहमद, अधिशासी अभियंता आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed